Ro no D15139/23

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का समापन, विजयी युवाओं को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाओं के तहत आयोजित हुआ कौशल तिहार 2025
 

अम्बिकापुर 30 जुलाई 2025/  जिला कौशल विकास प्राधिकरण सरगुजा एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं के लिए कौशल तिहार 2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन 23 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय सेक्टरवार कौशल प्रतियोगिता के रूप में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले में पंजीकृत वी.टी.पी. (वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर) के तहत दो प्रमुख सेक्टरों असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के बीच प्रतियोगिता कराई गई।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित युवाओं को आगामी राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया है। इसी क्रम में आज आयोजित समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक श्री राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत थीं। इस अवसर पर सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, पार्षद श्री निरंजन राय, श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री विनोद हर्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कौशल तिहार 2025 के माध्यम से जिले के प्रशिक्षित युवाओं को अपने हुनर के प्रदर्शन का अवसर मिला। प्रतियोगिता में युवाओं ने आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में श्रेष्ठता दिखाई। विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने कौशल आधारित शिक्षा को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताते हुए युवाओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों को अपनाने की अपील की।

यह आयोजन सरगुजा जिले को कौशल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है, बल्कि उन्हें सम्मानित कर आत्मविश्वास भी बढ़ाया जा रहा है।

समारोह में अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, उप संचालक रोजगार श्री एस.पी. त्रिपाठी, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य श्री आर.जे. पाण्डेय, लाइवलीहुड कॉलेज प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के संचालक श्री एम. सिद्दीकी, सहायक संचालक श्री ललित पटेल, तथा सहायक परियोजना अधिकारी श्री अकरम खान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री