Ro no D15139/23

31 जुलाई को आयोजित होगी शिक्षकीय समीक्षा बैठक, सभी बीईओ, प्राचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य

परीक्षा परिणाम, शिक्षा गुणवत्ता और नवाचारों पर होगी समीक्षा

अम्बिकापुर 30 जुलाई 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिले के शैक्षणिक वातावरण को सशक्त बनाने एवं विद्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु 31 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से बैठक का आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में संपन्न होगी।

बैठक में जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक एवं शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी/सेजस विद्यालयों के प्रधानपाठक शामिल होंगे। यह उपस्थिति अनिवार्य रूप से निर्धारित की गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक में कक्षा 10वीं व 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 की समीक्षा, परीक्षा परिणाम सुधार के लिए विद्यालयों द्वारा की गई कार्य योजनाओं की प्रस्तुति,प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु, योजना,शिक्षक-विद्यार्थियों की उपस्थिति स्थिति, गणवेश वितरण व शैक्षणिक सामग्री की अद्यतन स्थिति, इंस्पायर अवार्ड हेतु प्रस्तावों का पंजीयन, शिक्षक बैठक एवं पालक शिक्षक बैठक (PTM) के आयोजन

SMC/SMDC गठन व संचालन की स्थिति
नामांकन पोर्टल व मोबाइल एप डेटा एंट्री की जानकारी, आंतरिक निगरानी समिति की गठन स्थिति, नवाचारों व विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता मिशन की प्रगति, नई शिक्षा नीति की जानकारी व क्रियान्वयन, विद्यालयों में यूथ क्लब/ईको क्लब संचालन बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक हेतु विद्यार्थियों की पात्रता, स्थानीय विषयों को पाठ्यक्रम से जोड़ने संबंधी सुझाव एवं विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी व प्रधानपाठक स्वयं उपस्थित रहें, प्रतिनिधि मान्य नहीं होंगे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात