
अम्बिकापुर 31 जुलाई 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) केपरियोजना अधिकारी ने बताया है कि एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर शहरी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 04 पद व सहायिका के 18 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसकी अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति 11 अगस्त 2025 तक आमंत्रित की गई है। दावा आपत्ति कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है।








