Ro no D15139/23

आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सायकिल रैली

*कलेक्टर ने की गणमान्य नागरिकों से रैली में शामिल होने की अपील*

धमतरी, 01 अगस्त 2025/ जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उप संचालक समाज कल्याण डॉ मनीषा पाण्डे ने बताया कि कल शनिवार 2 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन रुद्री चौक से गंगरेल तक साइकिल रैली निकाली जाएगी।
इस जनजागरूकता रैली में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला स्तर के समस्त अधिकारियों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों से सहभागिता की अपील की है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाना है, साथ ही स्वच्छता का संदेश भी देना है। रैली के दौरान प्रतिभागियों को “नशा मुक्त भारत” की शपथ भी दिलाई जाएगी। कलेक्टर ने सभी से नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्त वातावरण निर्माण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया है।
यह साइकिल रैली सामाजिक चेतना के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत