Ro no D15139/23

01 अगस्त से 07 अगस्त तक मनाया जा रहा है विश्च स्तनपान सप्ताह

शिशु के लिए स्तनपान मौलिक अधिकार तथा सर्वोत्तम आहार है, तथा मॉं और बच्चे के बीच एक मजबूत संबध बनाने में मदद करता है
कोरबा 01 अगस्त 2025/
बच्चे और माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने प्रतिवर्ष की भॉति जिले में 01 अगस्त से 07 अगस्त 2025 तक “स्तनपान में निवेश , भविष्य में निवेश“ थीम के साथ मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य शिशुओं के स्वास्थ्य और विकास के लिए स्तनपान के महत्व को समुदाय तक पहॅुचाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह के आयोजन हेतु समस्त विकासखण्डो को विस्तृत दिशा निर्देश पूर्व में जारी कर दिया गया है। समस्त विकासखण्डों में स्तनपान के संबंध में डिलिवरी प्वाईट, शिशु वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्रो, समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों, में पदस्थ सीएचओ, एएनएम के माध्यम से प्रसव के तुरंत एक घंटे के अंदर नवजात को स्तनपान सुनिश्चित करने के लिए तथा 6 माह तक शिशुओं को केवल स्तनपान कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा हे।  इसके साथ ही समुदाय स्तर पर तथा व्हीएचएनडी सत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ऑगनबाड़ी कार्यकताओं तथा मितानिनों के द्वारा बैठक लेकर स्तनपान के लाभ तथा कुपोषण से बचाव एवं रोकथाम के लिए 06 माह तक केवल मॉं का दूध तथा 06 माह के उपरांत संपूरक आहार देने के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उन्होने बताया कि मां का दूध शिशु के पोषण का एक महत्तवपूर्ण स्त्रोत है जो उसे आवश्यक पोषक तत्व और एंटीबॉडी प्रदान करता है  जो शिशु को डायरिया , निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यन्त आवश्यक है नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू किया जाना आवश्यक है तथा शिश को 06 माह तक केवल  स्तनपान कराया जावे क्योकि मॉं के दूध में शिशु के लिए आवश्यकतानुसार पानी होता है इसलिए 06 माह तक उपर से पानी देने की आवश्यकता नहीं होती । शिशु के 06 माह पूरे होने पर पूरक आहार देना प्रारंभ करना चाहिए और बच्चे को 02 वर्ष पूर्ण होने तक स्तनपान जारी रखना है।

  • Related Posts

    श्रीगढ़ भूमि प्रकरणरू उच्च न्यायालय में विचाराधीन चांदमारी भूमि प्रकरण में मामले में जिला प्रशासन ने की  वस्तुस्थिति स्पष्ट

      अम्बिकापुर 27 जुलाई 2026/ सोशल मीडिया में प्रसारित प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, अंबिकापुर (पीठासीन अधिकारी श्री पल्लव रघुवंशी) द्वारा अपर कलेक्टर को सिविल जेल भेजने एवं कलेक्टर को अवमानना…

    Read more

    सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं’ ’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

      कोरबा 27 जुलाई 2926/मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच