Ro no D15139/23

बिहान योजना से ग्रामीण महिलाएं बनीं सशक्त और आत्मनिर्भर

लूण्ड्रा के करौली में हिग्लेश्वरी स्व-सहायता समूह ने तेल प्रोसेसिंग इकाई से शुरू किया रोजगार का नया सफर

अम्बिकापुर 03 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ शासन की बहुप्रशंसित “बिहान योजना“ के तहत सरगुजा जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रही हैं। लूण्ड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत करौली स्थित हिग्लेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाएं आज खुद की तेल प्रोसेसिंग इकाई का संचालन कर रही हैं, महिलाएं आज स्थानीय स्तर पर आजीविका का नया मॉडल प्रस्तुत कर रही हैं।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरोज ने बताया कि यह इकाई 5 अलग-अलग महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को एकजुट कर बनाई गई है। इन समूहों की कुल 28 महिलाओं को मिलाकर एक प्रोड्यूसर ग्रुप (पीजी) गठित किया गया, जिसने मिलकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की। वर्तमान में यह पीजी समूह सरसों तेल निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया जैसे बीज की सफाई, प्रोसेसिंग, संग्रहण, पैकिंग और विपणन भी स्वयं ही संचालित कर रहा है।

इस इकाई में कार्यरत महिलाओं को प्रतिदिन रू.200 की मजदूरी प्राप्त होती है। साथ ही, तेल बिक्री से 50 से 60 हजार की बचत होती है। शासन की ओर से उन्हें प्रोसेसिंग के लिए शेड एवं मशीनरी की सुविधा भी प्रदान की गई है।

अध्यक्ष श्रीमती सरोज ने बताया कि तेल स्टील ड्रम में संग्रहित किया जाता है, दो दिन तक स्थिर रखने के बाद बोतलों में भरकर उसे सील किया जाता है और फिर बाज़ार में बेचा जाता है। इसकी शुद्धता और गुणवत्ता के कारण बाजार में मांग भी प्रतिदिन बढ़ रही है।

श्रीमती सरोज ने समूह की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं की वजह से गांव की महिलाएं अब रोजगार के साथ आत्मसम्मान से जी रही हैं।  उन्होंने बताया कि पहले महिलाएं घरों तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें न केवल आर्थिक मजबूती मिली है बल्कि समाज में सम्मानजनक पहचान भी हासिल हुई है। बिहान योजना के तहत महिलाओं का समूह आज सरगुजा जिले में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका विकास की नई मिसाल बनते जा रहे हैं।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends