Ro no D15139/23

दिल्ली में सुबह की सैर पर निकलीं कांग्रेस सांसद से चेन छीन ले गया बदमाश

नई दिल्ली । दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि सुबह की सैर पर निकलीं कांग्रेस सांसद की चेन छीन ली गई. ये चेन स्नेचिंग की घटना दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में हुई जो सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. जहां तमाम सरकारी ऑफिस मौजूद है और सुरक्षा बंदोबस्त भी एकदम चाक-चौबंद रहते हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता के गले से सरेआम चेन छीनकर ले जाना दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
मैं चिल्लाई लेकिन…
तमिलनाडु कांग्रेस सांसद आर. सुधा ने बताया कि आज सुबह 6 बजे, तमिलनाडु भवन से 500-600 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई. मैं चिल्लाई लेकिन उसने मेरी चेन छीन ली. मैंने स्पीकर को शिकायत दी है. पुलिस को शिकायत दी है और शिकायत ले ली है. मैंने गृह मंत्रालय को शिकायत भेज दी है. कांग्रेस सांसद ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी साथी सांसद, डीएमके की रजती के साथ पोलिश दूतावास के पास सैर पर निकली थीं.
गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की देखरेख करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी एक पत्र लिखा और कहा कि स्कूटर पर सवार हेलमेट पहने एक व्यक्ति ने उनकी चेन छीन ली. चेन छीनने वाले उनकी दूसरी दिशा से पास आया और मेरी सोने की चेन छीनकर भाग फरार हो गया. कांग्रेस सासंद ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि क्योंकि वह दूसरी दिशा से धीरे-धीरे आ रहा था, इसलिए मुझे इस तरफ का कोई शक नहीं हुआ कि वह चेन स्नैचर हो सकता है.
हम मदद के लिए चिल्लाए…
कांग्रेस सांसद ने बताया कि जैसे ही उसने मेरी गर्दन से चेन खींची, मेरी गर्दन पर चोटें आईं. हालांकि मैं किसी तरह गिरने से जरूर बच गई और तब हम दोनों मदद के लिए चिल्लाए. कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पेट्रोलिंग वाली गाड़ी को बताया, लेकिन पुलिस ने उस हिसाब से कार्रवाई नहीं की.

  • Related Posts

    शारदीय नवरात्रि मेले के लिए पटना-प्रयागराज के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन

    अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ बिहार   पटना | विंध्याचल में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित…

    Read more

    बिहार सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 83 पदों पर चयन

    अतीश दीपंकर पटना, 9 अक्टूबर। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस