Ro no D15139/23

बूँदकुंवर को लगता था बारिश की बूंदों से डर…पक्के घर से दूर हुई सारी फ़िकर

’’पीएम आवास से मिली खुशियों की नई मंजिल
कोरबा 4 अगस्त 2025/
उम्र के साथ ही बूँदकुंवर की चिंता बढ़ती ही जा रही थी। एक तरफ उम्र के साथ शरीर में आ रही थकावट का टेंशन था तो दूसरी तरफ झोपड़ी में रहते हुए बारिश के दिनों में होने वाली मुसीबतों को लेकर भी तनाव रहता था। बारिश के साथ ही खपरैल वाले घर में गिरने वाली बड़ी-बड़ी पानी की बूंदें और कुछ देर में छत से जगह-जगह से बहने वाली पानी की धार उसके लिए अक्सर परेशानी का सबब बन जाती थी और वह तेज बारिश में डरी सहमी हुई सी हो जाती थी। वह पक्का मकान बनाना तो चाहती थी..लेकिन हिम्मत ही नहीं होती थी। पक्के मकान में आने वाले खर्च के विषय में सोचकर ही उन्हें लगता था कि कही वह कर्ज में न डूब जाए और पक्का मकान भी न बन पाए। इस बीच प्रधानमंत्री आवास योजना में जब बूँदकुंवर का नाम आया तो उन्हें पहले तो भरोसा नहीं हो रहा था। बाद में जब अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आवास निर्माण के लिए राशि मिलेगी और आप चाहे तो पैसा मिलाकर अपने घर को और भी बढ़िया बनवा सकते हो। बारिश के दिनों में झोपड़ी में होने वाली परेशानियों से भलीभांति वाकिफ़ बूँदकुंवर ने देरी नहीं की। उन्होंने कुछ पैसे मिलाए और पीएम आवास योजना से मिली हिम्मत के बलबूते अपना पक्का मकान बनवा लिया। अब जबकि बरसात का मौसम है, तेज बारिश भी हो रही है..तो भी बूँदकुंवर को कोई डर और फ़िकर नहीं है..वह पक्के घर में बहुत ही चैन से रह पा रही है।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत जटगा के खालपारा में रहने वाली बूँदकुंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका घर पक्का हो गया है। पति के नहीं रहने के बाद उनके लिए पक्का मकान बनवा पाना बहुत चुनौती भरी थी।  बूँदकुंवर ने बताया कि बच्चों के साथ बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों को देख उनकी इच्छा तो थी कि वह भी पक्का मकान बनवा लें, लेकिन पर्याप्त राशि नहीं होने, कर्ज में डूब जाने का डर उन्हें रोक देर था। पीएम आवास योजना में नाम आने और राशि मिलने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मकान बनवाया। इस दौरान मकान की सभी किश्त समय पर मिलती गई। घर पूरा हुआ। कुछ अपने भी पैसे लगाए और अब सुकून से रह रही है। बूँदकुंवर ने बताया कि पक्का मकान बन जाने से बहुत खुशी होती है। बारिश का डर भी नहीं रहता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गरीबों का पक्का बनाने के लिए जो सहायता दी है वह हमारा ही नहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यादगार और सुकून भरा रहेगा।

  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर

    सरकारी योजनाओं का मिला संबल, 50 से बढ़कर 80 क्विंटल धान का किया उत्पादन-विक्रय कोरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर के लिए खेती…

    Read more

    पीएम-किसान सम्मान निधि से बदली छत्रपाल सिंह की जिंदगी समय पर मिली आर्थिक सहायता से खेती हुई आसान, परिवार की जिम्मेदारियां भी हुईं सहज

    कोरबा 15 सितंबर 2026/विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम मादन निवासी किसान श्री छत्रपाल सिंह, पिता श्री नेवरात सिंह कंवर के लिए खेती सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि परिवार के बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री