Ro no D15139/23

स्थानीय कला, संस्कृति और स्वावलंबन को बढ़ावा देने आकांक्षा हाट का आयोजन

01 से 07 अगस्त  तक सियान सदन में महिला समूह द्वारा निर्मित वस्तुओं का उठा सकते हैं लाभ

कोरबा 2 अगस्त 2025/ “आकांक्षा हाट“ का आयोजन 01 से 07 अगस्त 2025 तक सियान सदन, घंटाघर परिसर में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा किया गया। इस हाट का उद्देश्य जिले की महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों को उनके उत्पादों के विपणन एवं प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त करना है। इसके अलावा आत्मनिर्भर नारी – समृद्ध समाज” की भावना को साकार करते हुए, महिलाओं के स्वावलंबन और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आकांक्षा हाट के माध्यम से स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लोगों को गुणवत्तामूलक सामग्री उपलब्ध कराने की यह बेहतरीन पहल भी है। सीईओ श्री नाग ने समूह द्वारा तैयार प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि आकांक्षा हाट में स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टॉल जिसमें सुंदर हस्तशिल्प, पारंपरिक राखियाँ, सजावटी सामग्री, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन, अचार, पापड़, मसाले, पारंपरिक परिधान, बैग्स, घरेलू उपयोगी वस्तुएं, उत्कृष्ट स्थानीय उत्पादों का प्रत्यक्ष विक्रय के लिए लगाए गए हैं। कोसा सिल्क साड़ियाँ, बांस से बनी सामग्री,राखियाँ, साबुन, अचार, पापड़, घरेलू उपयोगी वस्तुएं, महामाया एफपीओ एवं पाली कोरबा फार्मर्स प्रोड्यूसर ग्रुप द्वारा उत्पादित सामग्री यहां प्रदर्शित की गई है। आम जनता आकांक्षा हाट में स्व सहायता समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को देखने के साथ स्थानीय उत्पादों को अपनाकर और महिलाओं का हौसला बढ़ा सकते हैं। सात अगस्त तक प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक खुला रहने वाला यह हाट स्थानीय जनता के लिए उपलब्ध रहेगा। पहले दिन यहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसमें सहभागिता दी और खरीदारी कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया। “आकांक्षा हाट“ ने स्थानीय स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करते हुए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक प्रेरणादायक संदेश दिया। इस दौरान सुश्री कौशांबी गभेल जनपद सीईओ कोरबा, श्री इंदिरा भगत, श्री मानशु शुक्ला, श्री चिराग, सुश्री शूभी यादव, श्री विजय प्रताप, श्री रिशव राज, सुश्री नीलू पटेल, सुश्री पल्लवी पंकज आदि उपस्थित थे।
स/सुरजीत/फोटो-4 से 8

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त हुई जारी – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में किया हस्तांतरण

जिले के 80 हजार 660 किसानों को 19.32 करोड़ रूपये का मिला लाभ
कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा में पीएम किसान सम्मेलन का हुआ सीधा प्रसारण

कोरबा, 02 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज प्रदेश के 25.47 लाख किसानों को 553.34 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह राशि किसानों को सम्मान स्वरूप दी गई है।
कोरबा जिले में इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा के प्रांगण में कृषकों के लिए सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के दिन को “प्रधानमंत्री किसान दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की गई। जिले के 80 हजार 660 किसानों को मिला 19.32 करोड़ रुपये का लाभ मिला। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों को फसल बीमा, उचित मूल्य पर फसल खरीद, एवं कृषि क्षेत्र में उन्नति के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यह पहल कृषि समृद्धि की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगे कहा कि भारत शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और इस लक्ष्य में किसान, लघु उद्योग एवं नौजवानों का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेने और देशवासियों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामविचार नेताम एवं अन्य गणमान्यजन वर्चुअली रूप से उपस्थित रहें। किसानों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए बधाई दी गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे कृषि कार्यों में होने वाले खर्चों को पूरा कर सकें और उनकी आय में स्थिरता बनी रहे।
पीएम किसान सम्मान निधि का उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद- खेती-बाड़ी, बीज, उर्वरक, उपकरण आदि की खरीद के लिए प्रत्यक्ष नकद सहायता प्रदान करना, किसानों की आय को स्थिर बनाना और उन्हें खेती पर निर्भर रहने के लिए प्रोत्साहित करना, कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देकर उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर ग्रामीण विकास को गति देना, खेती के खर्च के लिए किसानों को साहूकारों या महंगे ऋण पर निर्भर होने से बचाना है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ने की। कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी.पी.एस. कंवर, बड़ी संख्या में किसान समेत अन्य कर्मचारीगण अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार