Ro no D15139/23

शासकीय कार्य में लापरवाही का मामला कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

कोरबा 05 अगस्त 2025/

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने  बरपाली तहसील अंतर्गत पटवारी श्रीमती आभा सोनी को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर यह कार्यवाही की है।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती आभा सोनी, पटवारी हल्का नंबर 04 ( सण्डैल) राजस्व निरीक्षक मंडल व तहसील बरपाली को जारी कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में प्राप्त जवाब प्रतिवेदन संतोषप्रद नहीं पाया गया। पटवारी श्रीमती सोनी  द्वारा अपने पदीय क्षेत्र के शासकीय कार्यों के दायित्वों का निर्वहन करने के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरती गई है। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 ( 1 ) नियम 3 (क) (ख) (ग) के तहत् उल्लघंन  है। इस हेतु छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 नियम 9 के तहत् श्रीमती आभा सोनी, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजस्व निरीक्षक मंडल जटगा, तहसील पसान नियत किया गया  है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी