Ro no D15139/23

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों एवं मेले में खाद्य पदार्थो का किया परीक्षण

*41प्रतिष्ठानों से लिए गये 208 सैंपल,अवमानक पान चटनी एवं बालूशाही किया गया नष्ट*

रायपुर, 6 अगस्त 2025/बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मंगलवार एवं बुधवार को भाटापारा व सिमगा के 41 प्रतिष्ठानों से 207 नमूने लिए गए जिसमें 199 मानक एवं 8 अवमानक मिले।अवमानक पान चटनी एवं बालूशाही को मौके पर नष्ट कराया गया तथा 4 दुकानों को नोटिस जारी किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा में संचालित मीना बाजार के फूड स्टालों, फास्ट फूड सेंटर, गुपचुप ठेलों, मोमोज सेंटर आदि की जांच की गई।मोमोज सेंटर में खाद्य रंगों का अत्यधिक मात्रा में उपयोग किया जाना पाया गया अतः सभी मोमोज सेंटर वालों को 100 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम अनुमत्य मात्रा में ही उपयोग करने की समझाइश दी गईं। सिमगा में कुल 19 प्रतिष्ठानों से 98 सैंपल चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच किया गया जिसमें से 93 मानक 4 अवमानक तथा 1असुरक्षित पाया गए।अवमानक और असुरक्षित खाद्य पदार्थों को तुरंत नष्ट कराया गया।जांच किए जाने पर असुरक्षित गाय छाप मेटानिल येलो रंग का सोर्स पता लगने से लक्ष्मी किराना स्टोर्स पर जाकर 2 बॉक्स गाय छाप रंग का नष्टीकरण कराया गया। साथ ही सभी किराना व्यापारियों को इसे खाद्य के रूप में न बेचने की हिदायत दी गई ।

इसके साथ ही जैन होटल एवं स्वीट्स, अमित स्वीट्स, जय दुर्गा स्वीट्स एवं लक्ष्मी किराना स्टोर्स से कुल 7 मिठाईयों के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया साथ ही उपरोक्त दुकानों को 4-4 बिंदुओं पर नोटिस भी जारी किया गया।

इस दौरान तीन दिवसीय बने खाबो, बने रहीबो अभियान के तहत खाद्य कारोबारियों एवं नगरवासियों को खाद्य पदार्थों को खरीदने से पहले ध्यान रखी जाने वाली बातों के संबंध में जागरूक किया गया।खाद्य कारोबारियों व आमजन को इस अभियान के उद्देश्यों और महत्व से अवगत कराया गया।लोगों को बताया गया कि चटख रंगों के खाद्य व मिठाइयों को खरीदने से बचें। सोनपापड़ी में वनस्पति घी का स्मेल चेक कर सकते हैं और चांदी वर्क उंगलियों में रगड़ कर देखें आसानी से बारीक हो जाए तभी खरीदे।पैकेज्ड मिठाइयों के लिए एफएसएसएआई लोगो, लाइसेंस नंबर, सामग्री सूची और समाप्ति तिथि की जाँच करें।

  • Related Posts

    मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना 0योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रित 0 एक से 30 नवंबर तक ईमेल से भेज सकेंगे सुझाव

    *मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना* *योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रित* *एक से 30 नवंबर तक ईमेल से भेज सकेंगे सुझाव* रायपुर, 01…

    Read more

    धमतरी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 10.40 क्विंटल धान जब्त

    कोलियारी के सुयश ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में उड़नदस्ता दल की छापेमार कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज   धमतरी 31 अक्टूबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम