Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बोदली उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

*टीबी मरीजों को पोषण आहार, गर्भवती महिलाओं को फलकिट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित*

*किशोरी बालिका की आंखों की गंभीर समस्या के उपचार हेतु स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमएचओ को किया निर्देशित*

रायपुर, 06 अगस्त 2025/ प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज दंतेवाड़ा जिले के बोदली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, टीबी मरीजों की देखरेख तथा स्वास्थ्य रजिस्टरों के संधारण की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मितानिन बहनों ने पारंपरिक तरीके से मंत्री श्री जायसवाल का स्वागत करते हुए उन्हें राखी बांधी। इस आत्मीय क्षण पर मंत्री ने मितानिनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदाय के संबंध में प्रोत्साहित करते हुए यह आश्वासन दिया कि उनके मानदेय का भुगतान हर माह की 15 तारीख तक दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से एचआरपी श्रेणी की गर्भवती महिलाओं को समय पर उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर करने, अंडा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा मलेरिया मुक्त अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच और उपचार की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब ग्राम की एक बालिका कविता पुनेम ने अपनी आंखों की गंभीर समस्या के इलाज के लिए मंत्री से सहायता की गुहार लगाई। मंत्री श्री जायसवाल ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बच्ची को रायपुर रेफर करने के निर्देश दिए और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण आहार, गर्भवती महिलाओं को फलकिट, पात्र ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना एवं वय वंदन योजना के कार्ड वितरित किए। साथ ही निष्ठा से सेवा दे रहे निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान भी किया। मंत्री श्री जायसवाल ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया और यह भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस मौके पर सीजीएमएससी अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त एवं संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.प्रियंका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा सहित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भव्य श्रमिक सम्मेलन में गूंजा श्रमिक सशक्तिकरण का संदेश

    *योजनाओं से जोड़कर श्रमिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने पर जोर* रायपुर, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन…

    Read more

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुलगांव और उरला हाईस्कूल में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    *अतिरिक्त कक्षों और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*   रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम