Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखण्ड लखनपुर में उद्यमिता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/  आकांक्षी विकासखण्ड लखनपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम एफएमई), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, औद्योगिक विकास नीति 2024-30, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा उपस्थित आमजनों, समूह की महिलाओं, बैंक सखी को योजनाओं के सम्बन्ध में बताया गया। इस दौरान लखपति दीदी बनने एवं स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु विभाग से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में योजनाओं से सम्बंधित पॉमप्लेट/ब्रोसर भी वितरित किए गए। शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अंकुर गुप्ता, जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह, एबीएफ शुभिता शुक्ला एवं बीपीएम श्री मनोज किस्पोट्टा सहित आमजन उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात