Ro no D15139/23

“बने खाबो- बने रहिबो“ अभियान के तहत रेस्टोरेंट, मिष्ठान्न दुकान, स्ट्रीट फूड वेंडर्स, डेयरी दुकानों की हुई जांच

खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच हेतु भेजे गए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/  राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य जनित बीमारियों, संक्रमण की रोकथाम एवं जन-सामान्य को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य विभाग द्वारा जिले में 04 अगस्त से 06 अगस्त तक “बने खाबो- बने रहिबो“ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत व्यापक तौर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा स्ट्रीट फूड वेन्डर्स एवं खाद्य बनाकर परोसने वाले संस्थानों/ रेस्टोरेटों एवं मिठाई दुकानों का सघन जांच किया गया। जांच के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, जलेबी, लड्डू, खोवा, बर्फी इत्यादि खाद्य पदार्थों के कुल 36 नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया। इस दौरान आमजनों एवं खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ, मिलावटी खोवा, पनीर, कुंदा आदि के नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। अभियान के तहत जिले में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 58 नमूने एकत्र कर जांच किए गए। इस दौरान स्ट्रीट फूड वेन्डर्स/हैण्डलर/खाद्य सेवा प्रदायकर्ताओं को विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान खाद्य पदार्थों के सुरक्षित हैंडलिंग, खाद्य पदार्थ की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजे एवं स्वच्छ भोजन लोगों को परोसे जाने निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    16 जून से प्रारंभ होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर भ्रामक और फर्जी

      अम्बिकापुर 13 जून 2026/ लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के…

    Read more

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं तारामणि राजवाड़े, कृषि कार्यों से हासिल की सफलता, बनीं लखपति दीदी

    अम्बिकापुर 13 जून 2026/ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। स्व-सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर