Ro no D15139/23

सरकारी सहायता से सोलर पैनल लगाना हुआ आसान, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता अंसारी परिवार

रूफटॉप सोलर पैनल से बिजली उत्पादन हुआ सस्ता, स्वच्छ और हरित ऊर्जा का भी है स्रोतः- सरफराज अंसारी

कोरबा 08 अगस्त 2025/
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देशभर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर उभरी है, जो न केवल स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आम लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना रही है। योजना से आमजन रियायती दरों पर अपने मकान की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली खुद बना रहे हैं।
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कोरबा नगरीय क्षेत्र के खरमोरा निवासी मोहम्मद मंसूर अंसारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। आज वह न केवल अपने घर की बिजली जरूरतें खुद पूरी कर रहे हैं। योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में बताते हुए हितग्राही मोहम्मद अंसारी के बेटे सरफराज अंसारी ने कहा कि यह योजना प्राकृतिक ऊर्जा के संरक्षण एवं परम्परागत ऊर्जा के विकल्प के रूप में फायदेमंद है। इससे घरेलू आपूर्ति के लिए  सस्ती व टिकाऊ ऊर्जा घर पर उत्पादित हो रही है। रूफटॉप सोलर पैनल से न केवल बिजली उत्पादन सस्ता हुआ है, बल्कि यह स्वच्छ और हरित ऊर्जा का स्रोत भी है। पहले जहां उन्हें हर महीने हजारों रुपये बिजली बिल के रूप में चुकाने पड़ते थे, वहीं अब वे खुद बिजली का उत्पादन कर रहे हैं, और भविष्य में वे अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय का स्रोत भी बना सकते हैं। सरफराज ने कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता से सोलर सिस्टम लगवाना आसान हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी काफी सरल और पारदर्शी है। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर पैनल लगाने की लागत काफी हद तक कम हो गई। सरफराज ने कहा कि आज हमारे घर की अधिकतर बिजली सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। इससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी घटी है। यह योजना आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में भी अहम भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री