Ro no D15139/23

कोरबा जिले में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

कोरबा 08 अगस्त 2025

कोरबा जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह 01 अगस्त से 07 अगस्त तक मनाया गया। 2025 के लिये थीम ‘‘ इनवेस्ट इन ब्रेस्टफीडिंग, इनवेस्ट इन द फ्यूचर‘‘  निर्धारित की गई। समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्तनपान सप्ताह में जागरुकता कार्यक्रम चलाये गये साथ ही हितग्राहियों को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया गया एवं बताया गया कि इससे जिले के बालमृत्यु दर में कमीं लाई जा सकती है। प्रत्येक महिला को बच्चे के जन्म से 6 माह तक केवल मां का दुग्धपान कराने हेतु प्रेरित किया गया एवं गर्भवती व शिशुवती माताओं को 6 माह तक सतत स्तनपान एवं पीला गाढ़ा दूध (कोलेस्ट्रम) दुध का महत्व समझाया गया।
मिशन शक्ति टीम कर रही है जागरुक
महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्थलों में पहुंच कर जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्तनपान के महत्व व उद्देश्य से अवगत कराया, उन्होनें महिलाओं को उनके बदलते हुये जीवन शैली और कामकाज में व्यस्तता के कारण अपने बच्चें को स्तनपान न करवाने से होने वाले दुष्परिणाम से भी जागरुक किया गया साथ ही बताया कि सतत् स्तनपान कराने से स्तन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को रोक जा सकता है और अन्य बच्चों की अपेक्षा स्तनपान वाले बच्चों में संक्रमण का खतरा कम, रोगप्रतिरोधी क्षमता अधिक होती है, स्तनपान कराने से माँ का प्रसव के बाद होने वाले रक्त स्राव को रुक जाता है जिससे माँ में खून की कमी होने का खतरा कम हो जाता है। स्तनपान कराने से माँ को हड्डियों की कमजोरी से बचाता है, माँ से मिलने वाले दूध में कोलेस्ट्रम होता है जो की शिशु को प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और शिशु को रोगों से बचाने के साथ स्तनपान शिशु और मां के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करता है व शिशु के  सर्वागीण विकास में नींव का कार्य करता है।
आंगनबाड़ी केन्द्रों मे आयोजित सुपोषण चौपाल
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों मे 07 अगस्त 2025 को सुपोषण चौपाल का आयोजन करते हुये स्तनपान दिवस मनाया गया। इसमें उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, पोषक तत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं स्थानीय खाद्य पदार्थ के सेवन हेतु प्रेरित के साथ साथ रेडी टू ईट, पोषण आहार, स्थानीय साग सब्जियों व फलों के फायदे बताते हुये भागीदारी सुनिश्चित की गई जिससे जच्चा – बच्चा दोनों सुपोषित एवं स्वस्थ रहेगें।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री