Ro no D15139/23

साईबर सिटी की अवधारणा पर प्रारंभ किया गया आरोहण बीपीओ सेंटर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष ने टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र
– विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी कार्यप्रणाली को समझा और  किया उत्साहवर्धन
– आरोहण बीपीओ सेंटर में 2 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
राजनांदगांव 11 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज ग्राम टेड़ेसरा प्रवास के दौरान आरोहण बीपीओ सेंटर पहुंचकर टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि चेन्नई और बैंगलोर गए थे तब उन्होंने बीपीओ सेंटर की अवधारणा को समझा। बच्चों से मुलाकात के दौरान उनका उत्साह देखकर लगता था कि जो साईबर सिटी में हो सकता है उसकी शुरूआत छत्तीसगढ़ राज्य में कर सकते हैं। इसी कल्पना को लेकर राजनांदगांव जिले के ग्राम टेड़ेसरा में आरोहण बीपीओ सेंटर प्रारंभ किया गया। आरोहण बीपीओ सेंटर के कार्यरत युवाओं की संख्या बढ़ाकर 2 हजार कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि यहां कार्य करने के बाद देश के बैंगलोर, चेन्नई, मुंबई जैसे मेट्रो सिटी में जाकर बीपीओ में कार्य करने में सक्षम रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरोहण बीपीओ सेंटर की शुरूआत की गई थी और उसकी सफलता देखकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों के चेहरे में खुशी देखकर पिता को सबसे ज्यादा खुशी होती है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने यहां कार्य कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी कार्यप्रणाली को समझा और उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सौरभ कोठारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, सरपंच श्री खिलेश्वर साहू, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण एवं आरोपहण बीपीओ सेंटर के युवा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….