Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा अभियान में गूंजा देशभक्ति का संदेश – बिहान दीदियों ने निकाली तिरंगा रैली

रायपुर, 12 अगस्त 2025 / आजादी की 79वीं वर्षगांठ एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन हो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की बिहान स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

सक्ती जिले में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के आह्वान पर बिहान समूह की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। जिले के सक्ती ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में महिलाओं ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को अभियान में शामिल होने का संदेश दिया।
दीदियों ने कहा कि यह अभियान केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश प्रेम, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का एक माध्यम है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर निकाली गई इस रैली में “हर घर तिरंगा – गर्व से लहराए” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

बिहान समूह की महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को प्रेरित करेंगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय पर्व में भाग लेकर तिरंगा फहराने की परंपरा को जन-आंदोलन का रूप दें। उनके अनुसार तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आजादी और बलिदान की अमूल्य धरोहर है, जिसे सम्मान और गर्व के साथ हर घर पर फहराना चाहिए।

  • Related Posts

    वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी :- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

      ‘प्रोजेक्ट सियान आशीष सेवा’ और ‘प्रोजेक्ट सियान श्रम सम्मान’ का हुआ शुभारम्भ सियान सेवा महाकुंभ में 80 वर्ष से अधिक आयु के 1810 वरिष्ठजनों को देशभर में यात्रा के…

    Read more

    धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल

        ​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसलों से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णयों, बाजार की समझ और अपने उत्पादों का सही मूल्य…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग