Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कोरबा में तिरंगा रैली आयोजित

कोरबा, 13 अगस्त 2025/

आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत महाअभियान के तहत सभी उपस्थित जनों ने नशामुक्त जीवन का संकल्प भी लिया।
रैली का शुभारंभ जनपद पंचायत परिसर से हुआ, जो कोरबा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः जनपद कार्यालय में सम्पन्न हुई। रैली में राष्ट्रध्वज की शान के साथ स्वच्छता, देशभक्ति और नशामुक्त समाज के संदेश से सुसज्जित बैनर, पोस्टर और नारे गूंजते रहे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ, और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली के दौरान लोगों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
हर घर तिरंगा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान का प्रतीक है। स्वच्छता और नशामुक्ति की दिशा में यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार बनेगा।
इस अवसर पर सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को गौरवपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया। साथ ही स्वच्छता और नशा मुक्ति के संकल्प को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?