Ro no D15139/23

देश की एकता, अखण्डता एवं सद्भाव को बनाए रखने में निभाएं अपनी सहभागिताः- महापौर

सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन
जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण हुए शामिल

कोरबा 14 अगस्त 2025/

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दौड़ सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक से होते हुए वापस सीएसईबी ग्राउंड में समाप्त हुआ। स्वतंत्रता दौड़ में नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन,  सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय,  जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे,  एसडीएम श्री सरोज महिलांगे  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ियों, नागरिकगण और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।
स्वतंत्रता दौड़ के अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने दौड़ में शामिल सभी धावकों का उत्साह बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशभक्ति से ओत प्रोत कविता पाठ कर आजादी की कीमत और स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को बताया, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज के दौड़ में सभी ने उत्साह दिखाया है उसी प्रकार सभी के जीवन मे भी उत्साह, उमंग व भाईचारा बना रहे। देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सभी अपनी सहभागिता निभाएं, आपस में भाईचारा, सौहार्द के साथ परस्पर सहयोग की भावना को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने  नशामुक्ति अभियान, साइबर क्राइम, यातायात के नियमों का पालन के प्रति भी सभी को जागरूक रहने प्रेरित किया।
सभापति श्री ठाकुर एवं पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने भी कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए देश के अमर सपूत जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी शहादत देकर गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई, उनको नमन किया। साथ ही नशा मुक्त अभियान के तहत आमजनो से नशा का त्याग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और नशामुक्ति की दिशा में यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार बनेगा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने दौड़ में शामिल होकर धावकों का बढ़ाया उत्साह –
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री गुरभेले, आयुक्त श्री पाण्डेय, सीईओ श्री नाग ने स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होकर सभी धावकों का उत्साह बढ़ाया एवं समाज मे परस्पर प्रेम व सामाजिक एकता की भावना सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री दीनू पटेल, नगर पालिका निगम एवं यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण, व्यायाम शिक्षकगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री