Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: रायपुर टाउन हॉल में भव्य फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह फोटो प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही, डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से समसामयिक घटनाओं का स्लाइड शो भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आमजन और प्रबुद्धजन प्रदर्शनी देखने आ रहे हैं।
प्रदर्शनी में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें आज रायपुर शहर के विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने राज्य निर्माण से लेकर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। मठपुरैना आदिवासी बालक छात्रावास के छात्र फैजल ने 10 प्रश्नों के सही उत्तर दिए।आवासीय बालिका छात्रावास की कक्षा 8वीं की छात्रा नम्रता ने 11 प्रश्नों के सही उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
महाराणा प्रताप नयापारा छात्रावास के कक्षा 8वीं विद्यार्थी राहुल साहू ने भी 10 प्रश्नों का सफल उत्तर दिया।गंजपारा आवासीय बालक छात्रावास के छात्र समीर जांगड़े ने 9 प्रश्नों का सही उत्तर दिया। समीर राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी भी हैं। छत्तीसगढ़ शासन एवं जनसंपर्क विभाग की इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से अवगत कराना है। फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में न केवल ज्ञानवृद्धि हो रही है, बल्कि उनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाभिमान के प्रति गर्व की भावना भी जागृत हो रही है।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?