Ro no D15139/23

नशीली एवं अमानक दवाओं की अवैध बिक्री पर की गई कार्रवाई

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वापक एवं मनःप्रभावी नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तथा नशे के रूप में दुरूपयोग को रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय राजपूत, संयुक्त निरीक्षण दल औषधि निरीक्षक श्री संदीप कुमार सूर्यवंशी, श्री सुमित देवांगन एवं लुकेश कुमार साहू द्वारा 14 अगस्त को धमतरी शहर के 06 मेडिकल स्टोर्स क्रमशः- विजय मेडिकोज, वार्ड नं0 4 स्टेशन रोड, आर०एस० मेडिकल एजेंसी, कुशल कॉम्प्लेक्स, ग्रीनक्रॉस मेडिकल स्टोर्स, मिशन ग्राउण्ड के सामने, आरती मेडिकल स्टोर्स, पुराना बस स्टैण्ड, मानिक मेडिकल स्टोर्स, नया बस स्टैण्ड के सामने एवं भारत मेडिकल स्टोर्स, सुन्दरगंज वार्ड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विजय मेडिकोज में अवसान तिथि की औषधि-Junior Lanzol 30, आर०एस० मेडिकल एजेंसी में शेड्यूल-H1 औषधि-Inj. Taxim 250, Syp Cedopil 100, Susp. Cefredrox 50 के विक्रय अभिलेख में अनियमितता, ग्रीनक्रॉस मेडिकल स्टोर्स में औषधि-Pregabanyl-NT के विक्रय अभिलेख में अनियमितता, मानिक मेडिकल स्टोर्स में कफ सिरप Alkof-DX, Besto-cof, Planokuf New के विक्रय अभिलेख में अनियमितता, भारत मेडिकल स्टोर्स में कफ सिरप-Alkof-DX के विक्रय अभिलेख में अनियमितता एवं अवसान तिथि की औषधि-Freelex Tab, Freelac Syrup पाया गया। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत संबंधित मेडिकल स्टोर्स के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर व्यापक एवं नियंत्रण तथा अमानक, नकली दवाओं, कॉस्मेटिक्स की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार