Ro no D15139/23

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा“ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2025/ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा“ विषय पर हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के महत्व को प्रतिपादित करना है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर श्री दिनेश झा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर से सभी हाई-हायर सेकंडरी स्कूलों में किए जा रहे हैं। इसके बाद विकासखण्ड स्तर पर 23 अगस्त, जिला स्तर पर 30 अगस्त, संभाग स्तर पर 06 सितम्बर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होगी।

प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं पुरस्कार दिए जाएंगे।

विकासखण्ड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2,500, रुपए द्वितीय 2,000 रुपए तृतीय 1,500 रुपए तथा तीन सांत्वना पुरस्कार (1,000-1,000) प्रदान किए जाएंगे।

जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 7,000 रुपए द्वितीय 5,000 रुपए तृतीय 3,000 रुपए तथा पांच सांत्वना पुरस्कार (2,000-2,000) रहेंगे।
संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपए द्वितीय 8,000 रुपए तृतीय 6,000 रुपए तथा पांच सांत्वना पुरस्कार (3,000-3,000) रुपए दिए जाएंगे।

राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 35,000 रुपए द्वितीय 25,000, तृतीय 20,000 रुपए तथा बारह सांत्वना पुरस्कार (10,000-10,000) रुपए प्रदान किए जाएंगे।

राज्य स्तर तक की इस प्रतियोगिता में विजेताओं को 2 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। विशेष रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात