Ro no D15139/23

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करने नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए  निर्देश

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष से प्रारम्भ की गई डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) यानी ऑनलाइन गिरदावरी कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करे और नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही किसानों की फसल और भूमि की जानकारी का सही-सही आंकलन सुनिश्चित किया जाए ताकि फसल बीमा, ऋण सुविधा और शासकीय योजनाओं का लाभ किसानों तक सरलता से पहुंच सके।
बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों और प्रशासनिक लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करे।
कलेक्टर ने रजत महोत्सव जिले के उपलब्धियां, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। सभी विभाग को अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गतिविधियां आयोजित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चल रहे भवन, सड़क और सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और सभी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी विभागों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने समय-अवधी में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए  पात्र आवेदनों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप,सर्व एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनजातीय कारीगरों को मिलेगा व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर

      धमतरी में कल 21 अगस्त को आयोजित होगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला’ ट्राइफेड से सूचीबद्ध होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और विपणन गतिविधियों में भागीदारी का मिलेगा…

    Read more

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ