Ro no D15139/23

खेत में जाकर कलेक्टर ने डिजीटल फसल सर्वे का किया अवलोकन

पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश
किसानों से चर्चा कर डिजीटल क्रॉप सर्वे के बताये फायदे

कोरबा 20 अगस्त 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज भैंसमा तहसील के अंतर्गत ग्राम करमंदी में किसान भरतलाल और चमार साय के खेत पर पहुंचकर सर्वेयर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे में लगे कर्मचारियों-पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिन गांवों में डिजीटल फसल सर्वे नहीं हो रहा है, उन गांवों में भी शुद्धतापूर्वक गिरदावरी के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री वसंत ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के संबंध में जानकारियां भी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के माध्यम से किसानों द्वारा खेत में बोये जाने वाली फसलों एवं क्षेत्रफल की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत सर्वेयर द्वारा संबंधित खसरा नंबर में जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे एप्प के माध्यम से संबंधित खेत का फोटो खीचकर इसकी प्रविष्टि की जाएगी। इससे फसल के रकबे को कम या अधिक लिखे जाने की संभावना समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को बहुत जरूरी लाभ प्राप्त हो सकेगा। इनमें किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए अब अपने दस्तावेजों का बार-बार सत्यापन कराने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही फसल से जुड़ी सारी अहम जानकारी भी किसानों को एक जगह मिल जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना आसान हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार श्री के.के.लहरे सहित मोके पर कृषक उपस्थित थे।
शासन द्वारा कोरबा जिला अंतर्गत 12 तहसीलों के 417 ग्रामों का जियो रिफ्रेसिंग किया जा चुका है। 30 सितंबर तक 417 ग्रामों के कुल 367864 खसरों का 951 सर्वेक्षकों द्वारा सर्वेंक्षण एवं पटवारियों द्वारा अनुमोदन किया जाना है। अब तक कुल 367864 खसरों में से 2312 खसरों का सर्वेक्षकों द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।

  • Related Posts

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

    कोरबा, 30 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना…

    Read more

    मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

    कोरबा 30 सितंबर 2026/मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग