Ro no D15139/23

राहुल- तेजस्वी के ड्राइवर पर केस दर्ज, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ाई थी थार

नई दिल्ली । बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली जा रही है. नवादा में यात्रा में शामिल हुई राहुल और राजद नेता तेजस्वी यादव की थार गाड़ी ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी जिससे उसको चोट लग गई.अब इस मामले में थार चलाने वाले राहुल – तेजस्वी के अज्ञात चालक पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.
दरअसल, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को राहुल – तेजस्वी के चालक की लापरवाही से थार का एक चक्का सुरक्षा में तैनात सदर एसडीपीओ-1 हुलास कुमार के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर चढ़ गया था. टक्कर से पुलिसकर्मी का बायां पैर चोटिल हो गया और उसमें फ्रैक्चर हो गया है. घटना के बाद घायल महेश ने नवादा नगर थाने में राहुल – तेजस्वी के अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.
महेश कुमार ने बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे वह एसडीपीओ-01 के साथ नवादा के भगत सिंह चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह भीड़ के धक्के से गिर गए थे. मंगलवार को नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अज्ञात चालक की लापरवाही से थार गाड़ी का चक्का पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ा जिससे उनका बायां पैर टूट गया. फिलहाल घायल पुलिसकर्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा उनका इलाज जारी है.

  • Related Posts

    CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगी ममता बनर्जी? एयरपोर्ट पर कहा- अभी फैसला बाकी, लेकिन गैरमौजूदगी सही संदेश नहीं देगी

    Mamata Banerjee CJP Protest: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में…

    Read more

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

      मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का श्रेष्ठ कृति सम्मान, पीएच.डी. साहित्यकार दंपती डॉ. सत्यवान सौरभ व डॉ. प्रियंका सौरभ की 27 पुस्तकों के साहित्यिक सफर में…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस