Ro no D15139/23

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, आरोपी राजेश को पांच दिन की पुलिस रिमांड

नई दिल्ली । दिल्ली में सीएम रेखा पर हमला करने वाले आरोपी को अदालत ने पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। वहीं, दिल्ली की सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान फरियादी बनकर आए एक युवक ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने सीएम को कुछ पेपर दिए इसके बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी ने सीएम का हाथ और बाल पकड़े और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी ने सीएम को थप्पड़ भी मार दिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने की बात से इंकार किया है। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा और पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया भागे-भागे सीएम आवाज पहुंचे। फौरन मुख्यमंत्री को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। आरोपी को तुरंत ही पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाया गया। उसकी पहचान राजकोट, गुजरात निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (41) के रूप में हुई है।
सीएम पर हमले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के अलावा तमाम खुफिया एजेंसी भी सिविल लाइंस थाने पहुंच गई। हालांकि थाने के बाहर भीड़ बढ़ते देखकर आरोपी को किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर उससे वहां पूछताछ की जा रही है। आरोपी की मां भानुबेन ने दावा किया है कि उसका बेटा डॉग लवर (पशु प्रेमी) है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
छानबीन के बाद दोपहर के समय आरोपी राजेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले 24 घंटे से सीएम आवास की रेकी कर रहा था। उसने मंगलवार को सीएम के शालीमार बाग स्थित निजी आवास की भी रेकी की थी।
पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन, आधार व बाकी कागजात बरामद किए हैं। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी सियासी साजिश का हिस्सा तो नहीं। उसके साथ कौन-कौन दिल्ली आया है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।
राजेश गुस्से वाला है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं: मां
वह प्रदर्शन में शामिल होने की बात कर रविवार को घर से निकला था। उसकी मां का कहना है कि राजेश गुस्से वाला है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पुलिस इन सबकी पड़ताल कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने सीएम आवास की रेकी क्यों की और उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

  • Related Posts

    शारदीय नवरात्रि मेले के लिए पटना-प्रयागराज के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन

    अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ बिहार   पटना | विंध्याचल में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित…

    Read more

    बिहार सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 83 पदों पर चयन

    अतीश दीपंकर पटना, 9 अक्टूबर। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस