Ro no D15139/23

रजत जयंती वर्ष : कोरबा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुई महतारी सम्मेलन

कोरबा 21 अगस्त 2025/

महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। महतारी सम्मेलन में माताओं एवं महिलाओं को एक साथ लाकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों  से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पोषण व स्वास्थ्य एवं महिला अधिकारों से अवगत कराते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के विषय में जानकारी जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, स्पॉन्सरशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल में लैंगिक उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, आईटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता 2023, साइबर ग्रूमिंग, सोशल मीडिया में होने वाले समस्या, यौन शोषण,  चाइल्ड पोर्नाग्राफी, फर्जी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग, फर्जी वीडियो कॉल, फर्जी आई डी से फ्रेंडशिप फेसबुक या इंस्टा, साइबर स्टाकिंग, ऑन लाइन जॉब, सोशल मीडिया में प्राइवेट रखना चाहिए, ऑन लाइन ठगी, इत्यादि जानकारी दी गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

उनके स्वास्थ्य व कल्याण को बढ़ावा देने हेतु विकासखंड एवं परियोजना स्तर पर महतारी मेगा हेल्थ कैंप का भी आयोजन स्वास्थ्य विभाग के समन्वय द्वारा किया गया। जिसमें समस्त महिला हितग्राहियों एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दावा व परामर्श दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित करने हेतु अग्रणी कदम उठाए गए। पंचायत प्रतिनिधि समुदाय के सदस्यों पालकों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका द्वारा केंद्रों की साफ सफाई भी की गई।
एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों को कराया गया पाली शिव मंदिर का भ्रमण
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पाली में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को सांस्कृतिक धरोहरों से परिचय कराते हुए प्राचीन काल में होने वाले निर्माण और धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री