Ro no D15139/23

योगेंद्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली घर योजना से

रायपुर 22 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन को नई दिशा दी है। अब लोग अपने घर की छतों पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न कर न सिर्फ घरेलू जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आय का साधन भी बना रहे हैं। इस योजना ने उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ कम कर आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों का मार्ग प्रशस्त किया है।

जांजगीर के हसदेव विहार कालोनी के निवासी श्री योगेंद्र सिंह साहू प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया है। इसके लिए उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई। श्री साहू बताते हैं कि पहले हर महीने उनका बिजली बिल 4 हजार से 5 हजार रुपए तक आता था, जिससे परिवार का बजट प्रभावित होता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को कम ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी प्रदान की जा रही है। श्री योगेन्द्र सिंह साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में दूरदर्शी और आम जनता के लिए उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल