Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण

4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार प्रदेश की जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है लक्ष्यः स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर । प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से स्थापित 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। मंत्री श्री जायसवाल ने फीता काटकर इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुविधा बेमेतरा जिला एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।

उन्होंने बताया कि अब मरीजों को सिर की चोट, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित समस्याएं, पेट दर्द, आंतों की समस्या, पथरी तथा अन्य जटिल बीमारियों की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कम लागत पर समय पर सटीक जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो सकेगी। सीटी स्कैन कक्ष का अवलोकन करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने मशीन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की जनता को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। सीटी स्कैन मशीन की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह, सीजीएमएससी अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    *घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन…

    Read more

    समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री

    *रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस