Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण

*4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार प्रदेश की जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है लक्ष्यः स्वास्थ्य मंत्री*

रायपुर, 22 अगस्त 2025/
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से स्थापित 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। मंत्री श्री जायसवाल ने फीता काटकर इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुविधा बेमेतरा जिला एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।

उन्होंने बताया कि अब मरीजों को सिर की चोट, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित समस्याएं, पेट दर्द, आंतों की समस्या, पथरी तथा अन्य जटिल बीमारियों की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कम लागत पर समय पर सटीक जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो सकेगी। सीटी स्कैन कक्ष का अवलोकन करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने मशीन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की जनता को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। सीटी स्कैन मशीन की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, सीजीएमएससी अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल