Ro no D15139/23

अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने महतारी सदन निर्माण के कार्यों  का किया निरीक्षण

समय- सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 22 अगस्त 2025/ सरगुजा संभाग के अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने गुरुवार को जशपुर जिले में निर्माणाधीन महतारी सदन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखंड के रेंगले, पत्थलगांव के बागबहार और फरसाबहार के केरसई में निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बनने जा रहे हैं, ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
श्री तंवर ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि कार्य में देरी या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और इसके लिए समय पर भवन तैयार होना जरूरी है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा राजेश श्रीवास्तव, एसडीओ इंजीनियर तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करने और प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार