Ro no D15139/23

“पर्पल फेयर” का आयोजन आज

कोरबा 22 अगस्त 2025/

दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समिति, समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.), ठाकुरटोला राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “पर्पल फेयर” का आयोजन 23 अगस्त शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन सीनियर क्लब सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान कोरबा में संपन्न होगा।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को अपने कौशल एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने, कौशल विकास के अवसर प्राप्त करने तथा विभिन्न हितधारकों से जुड़ने का एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि सामाजिक समावेशिता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ -दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला, सहायक उपकरणों का वितरण,सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, दिव्यांग कला गैलरी, प्रतिभा प्रदर्शन हेतु खुला मंच, संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी, भोजन स्टॉल, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, आकर्षक पुरस्कार, अन्य कई गतिविधियाँ – “दिव्यांगों के लिए, दिव्यांगों द्वारा”
इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान एवं हितधारक सम्मिलित होंगे।
आयोजकों ने सभी दिव्यांगजन, उनसे जुड़े संगठनों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाएं।

  • Related Posts

    मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया

    इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को केरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘…

    Read more

    दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    17 से 25 सितंबर तक जिले के पांचों जनपद पंचायत क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविरकोरबा, 15 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा