Ro no D15139/23

बुढ़ापे में पक्के मकान का सहारा, बृज राम को नहीं होती  परेशानी

पीएम आवास योजना

कोरबा 22 अगस्त 2025/
प्रधानमंत्री आवास योजना बुजुर्ग बृज राम राठिया के लिए एक बड़ा सहारा बन गया है। कच्चे मकान में रहते हुए अनगिनत परेशानी उठाने वाले बृज राम को खुशी है कि अब इस उम्र में उन्हें खपरैल ठीक करने छत पर नहीं चढ़ना पड़ेगा। न ही बारिश के दिनों में उन्हें टपकते हुए पानी की बूंदों से परेशानी होगी।
कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़उपरोड़ा के सत्तर वर्षीय बृज राम राठिया ने बताया कि पक्के मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बेटे के नाम पर जब पीएम आवास योजना से राशि मिली तो उन्होंने कुछ पैसे लगाकर मकान तैयार कराया। अब यह घर बहू, नाती के लिए भी काम आ रहा है। बुजुर्ग बृज राम राठिया ने बताया कि गाँव में अधिकांश घर खपरैल वाले और कच्चे ही होते हैं। इन कच्चे मकानों में हर साल मरम्मत करनी पड़ती है और बारिश में दीवार उखड़ने, खपरैल से पानी घर में गिरने जैसी अनेक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। गाँव में किसी का पक्का मकान बन जाना किसी सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए भी बहुत सम्मान का विषय है कि मेरे जीते जी पक्का मकान बन गया है और आने वाले समय में  नई पीढ़ी इसमे निवास करेगी। उन्होंने पीएम आवास योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरीबो के लिए सोचा यह बहुत सौभाग्य की बात है।

  • Related Posts

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

    कोरबा, 30 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना…

    Read more

    मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

    कोरबा 30 सितंबर 2026/मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग