Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025, के अंतर्गत सरगुजा में बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

अम्बिकापुर 23 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, सरगुजा और महिला सशक्तिकरण केंद्र (मिशन शक्ति हब) के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जगदेव राम प्रधान एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लैंगिक समानता, मासिक स्वच्छता, बाल विवाह, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर, वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही नशामुक्त सरगुजा बनाने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति हब की जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती नीलमणि एक्का, वित्तीय साक्षरता समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, साइबर सुरक्षा सेल से श्री विक्की गुप्ता और सुश्री श्रुति तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री शशिधर पांडे, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री