Ro no D15139/23

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

कोरबा 25 अगस्त 2025/

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए करतला विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली एवं कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र  छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है।
भारत सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली में  दिनांक 30 एवं 31 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली के 6 विभागों में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 87.93 प्रतिशत अंकों के साथ संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप घोषित कर प्रमाण पत्र  दिया  गया तथा कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र  छिन्दपुर  में  दिनांक 15 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर के 7 अनिवार्य सेवा पेकेज में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर वर्चुअल निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 86.86 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक  प्रमाण पत्र  दिया गया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत, तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर करतला एवं कटघोरा/विकासखण्ड की खण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली, उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर  के अधिकारीयों एवं   कर्मचारियों तथा जिला स्तरीय टीम को बधाई दी है।

  • Related Posts

    मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया

    इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को केरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘…

    Read more

    दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    17 से 25 सितंबर तक जिले के पांचों जनपद पंचायत क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविरकोरबा, 15 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा