Ro no D15139/23

दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावितों को युद्ध स्तर पर पहुंचाई जा रही मदद

*बाढ़ से हुई क्षति का सर्वे सूची तैयार, प्रभावितों को वितरित की जा रही राहत सामग्री*

रायपुर, 29 अगस्त 2025/ दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावित के मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य किया जा रहा है। प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन और हैण्डपम्प का संधारण किया जा रहा है। बाढ़ से हुई क्षति का सर्वे सूची तैयार कर ली गई है। प्रभावितों को मदद के लिए कर्मचारी संगठन, निजी बैंक और स्वयं सेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न सामग्री सहित अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुओं के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। भटटी पारा वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 में विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा 64 अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को राशन किट सहित कंबल, कपड़े इत्यादि जरूरत के सामान का वितरण किया गया। तटीय क्षेत्र चूड़ी टिकरापारा देर रात्रि राहत सामग्री यथा सुखा राशन कपड़े कंबल इत्यादि बांटे गए।

एक्सिस बैंक द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री टिकरापारा सहित शनि मंदिर क्षेत्र में वर्षा प्रभावितों को राहत सामग्री तथा अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुओं को वितरित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुरक्षित पेयजल हेतु मिशन मोड में कार्य प्रारंभ किया गया है। ग्रामीणों द्वारा भी सामुदायिक सहभागिता अनुसार पेयजल स्रोतों के क्लोरिनेशन विभागीय टेक्नीशियनों के साथ कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए अपने एक दिन का वेतन वेतन सहयोग स्वरूप देने का निर्णय किया गया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहत दी जा रही सहयोग राशि राहत सामग्री के रूप में वितरित की जाएगी।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?