Ro no D15139/23

देशव्यापी साक्षरता सप्ताह 7 सितम्बर तक: कल दूसरे दिन कार्यशाला और सेमिनार किए जाएंगे आयोजित

रायपुर । भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत उल्लास: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 02 सितम्बर 2025 को राज्य के सभी जिले में जिला शिक्षा अधिकारियों तथा यूईईएएस की जिला कार्यान्वयन एजेंसियों की भागीदारी के साथ एक विशेष कार्यशाला/सम्मेलन/सेमिनार का आयोजन किया गया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाना और समाज के विभिन्न वर्गों को साक्षरता अभियान से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं यूईईएएस की जिला कार्यान्वयन एजेंसियाँ, डाइट एवं उनसे संबद्ध शिक्षक, सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकगण तथा एनसीटीई ( राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद )के अंतर्गत टीटीआई के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी प्रकार विश्वविद्यालय एवं एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से संबद्ध डिग्री कॉलेज/तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि, नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नेहरू युवा केंद्र संगठन(एनवाईकेएस), एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एवं गाइड संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए सशक्त बनाती है। उन्होंने इस अभियान में युवाओं, शिक्षकों और स्वयंसेवी संगठनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका बताया। उन्होंने कहा साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और नवाचार आधारित कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी