Ro no D15139/23

युक्तियुक्त करण के बाद जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

निर्धारित समय पर छात्रों को नास्ता प्रदान नही करने वाले विद्यालयों पर होगी कार्यवाही
सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश
बाल संप्रेक्षण गृह की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने प्रभावी कदम उठाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित
डीएमएफ से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर करें दंडात्मक कार्यवाही :- कलेक्टर
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक , विभागीय कामकाज हुई समीक्षा

कोरबा 02 सितम्बर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए  सभी विभागीय अधिकारियों को ई- ऑफिस के माध्यम से ही फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  कोई भी विभाग आज से मैनुअल रुप में फाइल आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने  जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओ  सहित  एसडीएम , तहसील कार्यालयों एवं अन्य सभी विभागों को अपने कार्यालय में ई- ऑफिस में कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस हेतु आवश्यकता अनुसार अधिकारी कर्मचारियों को एनआईसी के माध्यम से  आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों  के फरार होने वाले घटना का मजिस्ट्रेट जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही  इस प्रकार की घटना की पुनरावृति पर रोक लगाने सम्बंधित  अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस हेतु गठित निरीक्षण टीम के माध्यम से संप्रेक्षण गृह का सूक्ष्मता से अवलोकन कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने जिले में वयवन्दन कार्ड और आयुष्मान कार्ड निर्माण की अनुविभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयुष्मान व वयवन्दन कार्ड से वंचित हितग्राहियों के यहां डोर टू डोर जाकर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही आधार अपडेशन  के लंबित कार्य को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।  उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित रूप से इस कार्य की  मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया के पश्चात निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इस दौरान ऐसे शिक्षकों की वेतन आहरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों की आवश्यकता वाले स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने एसडीएम को अपने अनुविभाग स्तर पर सभी विद्यालयों में सुबह नास्ता वितरण व  स्कूल, आंगनबाड़ी आश्रम -छात्रावासों  में गैस सिलेंडर की उपलब्धता का भी आकस्मिक अवलोकन करने के लिए कहा। जिससे संस्थानों में इन कार्यो का उपयोगिता सुनिश्चित  हो पाए।  साथ ही निर्धारित समयावधि में विद्यार्थियों को नास्ता प्रदान नही करने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में डीएमएफ से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा कार्य मे  लापरवाही बरतने पर सख्ती से कार्यवाही करने व सेवा समाप्त करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न विभागों में डीएमएफ से किये जा रहे कार्यो में तेजी लाने एवं स्वीकृत जनहित के कार्यो का शीघ्रता से प्राक्कलन तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा। जिससे इन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।  उन्होंने लोकहित के कार्यो में विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने एवं लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जांच कर  निराकरण करने हेतु  अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया

    इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को केरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘…

    Read more

    दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    17 से 25 सितंबर तक जिले के पांचों जनपद पंचायत क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविरकोरबा, 15 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा