Ro no D15139/23

जन समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन

पेटला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई करते तत्काल किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश
अम्बिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएँ और आवेदन लेकर पहुँचे।
सीतापुर विकासखण्ड के पेटला गांव से आए किसानों ने सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक के अनुचित व्यवहार की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करते हुए किसानों की समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं निजी स्कूलों द्वारा फीस ज्यादा और टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) न देने की शिकायत पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत जांच कर बच्चे को टीसी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में राजपुरी के रहने वाले आठवीं पास पहाड़ी कोरवा युवक ने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक को फोन कर प्रकरण का निराकरण कर नियुक्ति की कार्रवाई करने को कहा। साथ ही उन्होंने पहाड़ी कोरवा आवेदक से शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी भी ली।
इस जनदर्शन में फौती नामांतरण, भूमि बंटवारा, वन अधिकार पत्र, अनुकंपा नियुक्ति, रजिस्ट्री सहित विभिन्न मामले आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन पर त्वरित कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, एसडीएम श्री रामसिंह ठाकुर, एसडीएम सहित उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात