Ro no D15139/23

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर । कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्ष कार्यकारिणी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दीकी ने कहा कि लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक करने और व्यक्तियों, समुदायों और समाज के विकास में साक्षरता की महत्ता को बताने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डीपीओ साक्षरता श्री गिरीश गुप्ता ने बताया कि उच्च साक्षरता दर बेहतर आर्थिक प्रदर्शन, कम असमानता और अधिक सामाजिक सामंजस्य से जुड़ी होती है, जिससे एक मजबूत समाज का निर्माण होता है। इस दौरान जेडी श्री प्रभात कुमार ने भी साक्षरता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्वयंसेवी शिक्षकों व साक्षरता सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात