Ro no D15139/23

संचालक कृषि राहुल देव ने ली संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने करें प्रोत्साहित, समय पर और उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने दिए निर्देश
अवैध रूप से खाद भण्डारण एवं विक्रय करने वाले दुकानदारों पर हो कार्रवाई-संचालक श्री राहुल देव

अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/ संचालक कृषि श्री राहुल देव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में  खरीफ 2025 में उर्वरक व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में संभागस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुज़ा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुज़ा, कोरिया, एमसीएबी, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर जिले के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलेवार धान उत्पादन की जानकारी ली गई तथा जिलों में धान रकबे में कमी के कारणों पर चर्चा की गई। संचालक श्री देव ने किसानों को धान के बदले दलहन-तिलहन, लघु धान्य फसलों तथा अन्य फसलों हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी में एग्रिस्टेक के सम्बन्ध में समीक्षा के दौरान कहा कि एग्रिस्टेक की जवाबदेही कृषि विभाग की है, इसलिए यह कार्य गम्भीरता से हो। इस हेतु आरईओ की ड्यूटी लगाएं और फील्ड में सक्रिय रखें। किसानों को एग्रिस्टेक किसान पंजीयन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें।  इसी प्रकार बैठक में डीसीएस सर्वे की जानकारी लेते हुए कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सामंजस्य के साथ कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिले एकीकृत किसान पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित कराएं। बैठक में उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई, उन्होंने कहा कि किसानों को खाद बीज की कमी ना हो। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को समय पर और उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो। उन्होंने खाद बीज उठाव की जानकारी लेते हुए कहा कि यूरिया खाद का उठाव करने वाले किसानों का सत्यापन कराएं तथा खरीदी पश्चात अवैध रूप से दुकानदारों को बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यूरिया के अवैध भण्डारण एवं विक्रय करने वालों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली तथा कहा कि लगातार निरीक्षण कर दुकानदारों पर कार्रवाई करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले उर्वरक निरीक्षकों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान अधिकारियों को फील्ड में दौरा कर किसानों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीज उत्पादन कार्यक्रम, फसल प्रदर्शन में नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल-ओइलसिड्स, परम्परागत कृषि विकास योजना, जैविक खेती मिशन, आत्मा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, अक्ति बीज संवर्धन योजना, पीएम किसान योजना, लघुतम सिंचाई तालाब, आर ए डी योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की प्रगति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात