Ro no D15139/23

बांकी डेम और श्याम घुनघुट्टा परियोजना का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सतत निगरानी के निर्देश

अम्बिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज अंबिकापुर क्षेत्र के प्रमुख बांकी डेम एवं श्याम घुनघुट्टा परियोजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी डेम जिनमें जलभराव अपनी क्षमता के अनुरूप हो चुका है, उन पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही आस-पास के रहवासी इलाकों के लोगों को सतर्क और जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी संभावित आपदा स्थिति का समय रहते निपटा जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि निरंतर बारिश के बीच डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में नियंत्रण कक्ष से नियमित रिपोर्ट ली जाए और सुरक्षा इंतज़ाम दुरूस्त रखें। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को हर स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि बांकी डेम का निर्माण वर्ष 1994 में हुआ था। इसकी जलभराव क्षमता 17.00 एमसीएम है और कैचमेंट एरिया 37.12 वर्ग किलोमीटर है। इस डेम की ऊंचाई 32.4 मीटर, लंबाई 1134 मीटर तथा नहर की लंबाई 19.08 किलोमीटर है। करीब 13 वर्षों बाद यह डेम अपनी पूर्ण क्षमता तक भरा है, जो रहवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
वहीं, श्याम घुनघुट्टा परियोजना, जिसका निर्माण वर्ष 1986 में हुआ था, सरगुजा की सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना का कैचमेंट एरिया 492 वर्ग किलोमीटर है। डेम की ऊंचाई 31.50 मीटर मेसनरी और अर्थेन 11.10 मीटर और लंबाई 5192 मीटर है। यह परियोजना न सिर्फ सिंचाई के लिए बल्कि पेयजल आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक निरंजन सब इंजिनियर सुश्री अश्वनी लकड़ा, श्री अजय दान एक्का सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

    मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक निर्देश*   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल