Ro no D15139/23

पठियापाली स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना से पढ़ाई हुई आसान

रायपुर, 09 सितंबर 2025/ कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पठियापाली की प्राथमिक शाला में लंबे समय से शिक्षक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यालय एकलशिक्षकीय होने से एक ही समय पर सभी कक्षाओं को पढ़ाना कठिन हो जाता था। कई बार विद्यार्थियों को खाली बैठना पड़ता था या फिर सभी कक्षाओं के बच्चों को एक साथ पढ़ाना पड़ता था।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत अतिशेष शिक्षकों का समायोजन किया गया, जिससे सैकड़ों विद्यालयों को लाभ मिला है। इसी क्रम में पठियापाली प्राथमिक शाला में भी एक अतिरिक्त शिक्षिका की पदस्थापना की गई है। अब विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हुआ है और विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाएं मिल रही हैं।

प्रधानपाठक श्री जवाहर सिंह ने बताया कि विद्यालय की कुल दर्ज संख्या 32 है, जिनमें अधिकांश विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति परिवारों से हैं। पूर्व में यह विद्यालय एकलशिक्षकीय था, जिसके कारण पढ़ाई कराने में दिक्कत आती थी। अब यहाँ शिक्षिका श्रीमती सविता पैंकरा की पदस्थापना हुई है। उनके आने से विद्यार्थियों की पढ़ाई सहज और सुचारू हो गई है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी नई शिक्षिका के आने पर खुशी व्यक्त की है। कक्षा पाँच के छात्र रुद्र प्रताप सिंह, कक्षा चौथी की अनुष्का और कक्षा पाँचवी की सौम्या कंवर ने बताया कि मैडम हमें बहुत अच्छे तरीके से पढ़ाती हैं। खेल-खेल में हिंदी और अंग्रेजी की वर्णमाला, जोड़-घटाना, पहाड़े और अन्य विषय सीखने को मिलते हैं। वे हमें नैतिक शिक्षा भी देती हैं।

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षिका की नियुक्ति से बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर हुई है। अब विद्यार्थियों में विद्यालय आने का उत्साह बढ़ा है और उनकी उपस्थिति में भी सुधार हुआ है। अभिभावकों ने राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

  • Related Posts

    युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा लोगों का भरपूर सहयोग अब तक 10 हजार से अधिक पुस्तकें प्राप्त आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार

     रायपुर, 23 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम…

    Read more

    ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान हेतु आयोजित हुई कार्यशाला 01 अप्रैल से मैनुअल पद्धति से चालान पूर्णतः बंद

       जिला कोषालय द्वारा दिए गए निर्देश रायपुर, 23 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला कोषालय अधिकारी  गजानन पटेल द्वारा आहरण संवितरण अधिकारियों, स्टाम्प वेन्डर एवं…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?