Ro no D15139/23

शासकीय ई.व्ही पी.जी.कॉलेज कोरबा में 12 सितम्बर को रोजगार मेला का होगा आयोजन

500 से अधिक पदों पर की जाएगी भर्ती

कोरबा 09 सितम्बर 2025/शासकीय ई.व्ही पी.जी.कॉलेज कोरबा में 12 सितम्बर 2025 को विभिन्न नियोजक कंपनियों में 500 से अधिक रिक्त पदो ंके लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने रोजगार मेला के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से जिफसा कोरबा, यूमोजा मार्केट प्लेस गुडगांव,  वेक्टर फायनेंस प्राईवेट लिमिटेड रायपुर, आईसेक्ट पी.एम.के.के. कोसाबाड़ी कोरबा, टाटा.ए.आई.ए.लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, वेदांता कोरबा, सोनी मल्टी सर्विसेस एवं स्पंदना स्फूर्ति फायनेंशियल लिमिटेड जांजगीर जैसी कंपनियों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप – https://shorturl.at/an8X    से जुड़ सकते हैं।
प्लेसमेंट कैंप में रिक्तियों के अंतर्गत इश्योरेंस एडवाईजर, रियल स्टेट एडवाईजर, एडमिशन काउंसलर,बिजनेश डेव्वलपमेंट एक्जीक्यूटिव्ह, इंश्योरेंस एडवाईजर, इंश्योरेंस ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड,कारपेंटर, बार बाईण्डर,सी.आर.ओ.(कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर), आई.टी.ट्रेनर, सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह (फिल्ड), सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह, रिसेप्शनिश्ट, फं्रट ऑफिस एक्जीक्यूटिव्ह, बिजनेस एसोसिएट मैनेजर, लीडर मैनेजर, डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर, फिटर,होटल मैनेजमेंट, मोबाईल रिपेयरिंग, फिटर, वेल्डर, बाईक राईडर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कम्प्यूटर एकाउंटेंट, ड्राईवर, क्रेडिट असिस्टेंट, कस्टमर रिलेशन एसोसिएट के 500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।  इस हेतु आयु सीमा- 18 वर्ष से अधिक एवं योग्यता-10वीं से स्नातकोत्तर, आई.टी.आई वांछित है। कार्यस्थल कोरबा एवं छत्तीसगढ़ एवं वेतनमान 10,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों का रोजगार पंजीयन एवं ई.रोजगार पोर्टल  ¼https://erojgar.cg.gov.in/½  में इच्छुक पदों पर ऑनलाईन अप्लाई किया जाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक/आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय का दूरभाष नंबर – 07752-222069 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

    कोरबा, 30 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना…

    Read more

    मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

    कोरबा 30 सितंबर 2026/मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग