Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

*रायगढ़ के देवराज साहू बने ऊर्जा उत्पादक और दाता*

*हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल*

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने अब आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और वास्तविक परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है। यह योजना केवल बिजली बिल में राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रायगढ़ जिले के मधुबन पारा निवासी देवराज साहू की सफलता इस योजना की उपलब्धियों का एक जीवंत उदाहरण है। कुछ समय पहले तक वे हर माह भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान करने को विवश थे, किंतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने मकान की छत पर 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद उनकी जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया। जुलाई 2025 में उनके प्लांट से 282 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 869 रुपये की छूट प्राप्त हुई और उनका बिजली बिल मात्र 307 रुपये आया। इतना ही नहीं, अब वे बिजली कंपनी को बिजली आपूर्ति कर इसके बदले धन भी प्राप्त कर रहे हैं। अब तक वे कुल 1,755 रुपये की बचत कर चुके हैं।

देवराज साहू का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक मजबूती प्रदान नहीं करती, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। रायगढ़ जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में मजबूती आई है। यह योजना हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
आकर्षक सब्सिडी और सरल प्रक्रिया

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सौर प्लांट लगाने पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 1 किलोवॉट प्लांट पर 45,000 रुपये, 2 किलोवॉट प्लांट पर 90,000 रुपये तथा 3 किलोवॉट प्लांट पर 1,08,000 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा भी दी जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी