Ro no D15139/23

मोदी ने मणिपुर को दी ‘बड़ी सौगात’, कई परियोजनाओं के लए 4000 करोड़

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 3,600 करोड़ रुपए की ‘मणिपुर अर्बन रोड्स प्रोजेक्ट’ और 500 करोड़ रुपए की ‘मणिपुर इंफोटेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं इम्फाल में सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और मणिपुर के उज्ज्वल भविष्य को नई ऊर्जा से भर देंगी. पीएम ने कहा कि 21वीं सदी पूर्व और पूर्वोत्तर की है और इसीलिए सरकार ने मणिपुर के विकास को प्राथमिकता दी है. इसके परिणामस्वरूप राज्य की विकास दर 2014 से कई गुना बढ़ गई है.
पीएम ने की मणिपुर भवनों की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवनों की शुरुआत की. इससे यहां पढ़ने और काम करने वाले लोगों को खासकर मणिपुर की बेटियों को, किफायती आवास मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि इससे अभिभावकों की चिंताएं कम होंगी. पीएम ने मणिपुर में बाढ़ से होने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार इस समस्या को कम करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है. उन्होंने यह भी खुशखबरी दी कि सरकार ने जीएसटी कम कर दिया है. इससे यहां के लोगों को घर बनाने में कम खर्च आएगा.
‘मणिपुर, मां भारती के मुकुट का रत्न है’
प्रधानमंत्री ने मणिपुर को “मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न” बताया. उन्होंने कहा कि हमें मणिपुर को लगातार शांति और विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाना है. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के उस कथन को याद किया, जिसमें उन्होंने मणिपुर को भारत की आजादी का द्वार कहा था. पीएम ने कहा कि सरकार मणिपुर के हर महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ रही है और देश को विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
राज्यपाल ने शांति और सद्भाव की अपील की
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राज्य के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले दो वर्षों में कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन सरकार और लोगों के साझा प्रयासों से शांति और सद्भाव काफी हद तक बहाल हो गया है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और विस्थापित लोगों को फिर से बसाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है. राज्यपाल ने लोगों से मतभेदों से ऊपर उठकर राज्य की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया.

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा