Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बने ग्राम परसदा के अजय पटेल

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत*

रायपुर, 15 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने गांव-गांव के आम परिवारों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है। यह योजना न केवल बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि उपभोक्ताओं को ऊर्जा उत्पादक के रूप में भी सशक्त बना रही है। ग्राम परसदा निवासी अजय पटेल इसके उदाहरण हैं। अजय पटेल ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया है। जून 2025 में उनके प्लांट से 171 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 79 रुपए की छूट प्राप्त हुई। वहीं जुलाई 2025 में उत्पादन बढ़कर 190 यूनिट तक पहुँचा, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 250 रुपए की छूट मिली।

अजय पटेल बताते हैं कि अब हर माह बिजली बिल चुकाने की चिंता से मुक्ति मिल गई है। बचत से घर के अन्य खर्च पूरे करने में आसानी हो रही है और परिवार को आर्थिक मजबूती मिल रही है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज को हरित भविष्य और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में अग्रसर कर रही है। रूफटॉप सोलर प्लांट से मिलने वाली बिजली से न केवल आर्थिक बोझ कम हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/#/ अथवा पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप एवं टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, उपभोक्ता अपने अनुकूल वेंडर का चयन भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है