Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सोलर पैनल स्थापना को लेकर लोगों में उत्साह

रायपुर, 15 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह प्रशस्त कर रही है। इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा आधारित रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर रहे हैं और इसका लाभ उत्साहपूर्वक प्राप्त कर रहे हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अर्जुनी निवासी श्री जावेंद्र कुमार सोनी ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। श्री सोनी ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त हुई। तत्पश्चात उन्होंने विद्युत विभाग से संपर्क कर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण की तथा शासन द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ उठाया। अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है और वे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम आगे बढ़े हैं।

श्री सोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए वास्तव में वरदान है। इस योजना से हमें मुफ्त बिजली का लाभ तो मिल ही रहा है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य उपभोक्ताओं से भी इस योजना से जुड़ने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 30 हजार रुपए से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है तथा प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर ऐप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। यह अभिनव पहल न केवल बिजली बिलों में कमी लाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के माध्यम से उपभोक्ता आत्मनिर्भर बनते हुए पर्यावरण संरक्षण और नवीन रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

      नई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

      मां दुर्गा के दर्शन कर माता के जसगीतों में हुए शामिल, श्रद्धालुओं के साथ बजाए मंजीरे रायपुर, 20 अक्टूबर 2026/ नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?