Ro no D15139/23

रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को

आयोजन का पोस्टर किया गया लांच,प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर

कलेक्टर, एसपी एवं डीएफओ ने की सभी को साइक्लोथॉन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

रायपुर । छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बलौदाबाज़ार में 28 सितंबर 2025 को एक भव्य साइक्लोथॉन टूर दे बलौदा का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रेस 28 सितंबर को सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी।27 सितंबर को शाम 5 बजे जिला ऑडिटिरियम में ओरिएंटेशन वर्कशॉप और किट वितरित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष साइक्लिस्ट शामिल हो सकते हैं।कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सभी से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रतियोगिता की दो श्रेणियां है पहली बलौदाबाज़ार-

भाटापारा ज़िले के निवासियों के लिए और दूसरी श्रेणी अन्य ज़िले अथवा राज्य के निवासियों के लिए दोनों श्रेणियों में महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक पुरस्कार दिए जाएंगे। बलौदाबाज़ार जिले के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा।

जिले के बाहर के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा। इसके अलावा – यंग राइडर और वेटरन राइडर्स के विशेष पुरस्कार भी दिए जाएँगे। साथ ही इन श्रेणियों में 10-15 टोकन ऑफ एप्रिशिएशन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान